
ग्रह प्रवेश कार्यक्रम के अन्तर्गत दीन शाह गौरा ब्लाक के लाभार्थियों को सौंपी गई पीएम आवास की चाभी
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज रायबरेली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री निशुल्क आवास वितरण कार्यक्रम के तहत दीन शाह गौरा ब्लॉक सभागार में आज एक कार्यक्रम आयोजित करके ग्रह प्रवेश के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास के 100 लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबी प्रदान की गई चाबी पाकर लाभार्थी चाहक उठे और लोगो ने काफी खुशी जताई
आपको बता दे की दीन शाह गौरा ब्लाक सभागार में खंड विकास अधिकारी दीन शाह गौरा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्या ने की आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि पूरे देश में कोई भी ऐसा परिवार नहीं बचेगा जिसके पास अपना आवास ना हो दुनिया की सुविधाओं से आम आदमी को संतृप्त किया जाएगा उन्होंने कहा कि पूरे देश में करोड़ों मकान बनाकर लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं और अभी भी चयन प्रक्रिया जारी है, मोदी और योगी सरकार की नीतियों के चलते समाज के हर वर्ग हर जाति हर संप्रदाय के व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के उनकी आर्थिक क्षमता को देखते हुए मदद की जा रही है जिसके अंतर्गत निशुल्क आवास देने के अलावा गरीबों को निशुल्क राशन जैसी सुविधाएं भी शामिल है सविता मौर्या ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब कि भारत देश में कोई भी गरीब बगैर पक्के मकान के नहीं रहेगा
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी,अशोक सचान सहित अन्य लोग मौजूद रहे










