
कांग्रेस का आज देशभर में मौन सत्याग्रह
कांग्रेस नेता बोलेः सांसद बृजभूषण सिंह सुरक्षा और राहुल गांधी को सजा!
CRS AGENCY। कांग्रेस के कार्यकर्ता आज देशभर में मौन सत्याग्रह कर रहे है। राहुल गांधी पर अत्याचार होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस मौन सत्याग्रह कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाला साहेब थोरात सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि देश की बेटियों का शोषण करने के आरोपी बृजभूषण सिंह को सुरक्षा और देश के लिए संघर्ष करने वाले राहुल गांधी को सजा! ये कहां का न्याय है? जनता सब देख रही है और जनता से अपील है कि अब वो आगे आए। रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रदेश के तमाम नेता इस सत्याग्रह में शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत सत्ता और संगठन के कई बड़े चेहरे एक साथ मौन रहकर विरोध जता रहे हैं। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सुबह 10 बजे से प्रदर्शन जारी है जो शाम 5 बजे तक होगा। प्रदेश प्रभारी सेलजा प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सुबह की फ्लाइट से रायपुर पहुंची थीं।
क्या है पूरा मामलाः
गुजरात हाईकोर्ट ने मोदी सरनेम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोष सिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध खारिज कर दिया है। सांसद पद गंवाने के बाद हाईकोर्ट ने भी राहुल को राहत नहीं दी है। जिसके बाद कांग्रेस कोर्ट के इस फैसले को लेकर असहमति जता रही है।









