
बहन का गला धड़ से किया अलग, हाथ में सिर पकड़कर जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक भाई ने अपनी बहन की गला काट कर हत्या कर दी। गले को धड़ से अलग करने के बाद वह घर से निकल निकल पड़ा। रास्ते में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक एक माह पूर्व वह युवक के साथ चली गई थी। जिसके बाद युवक और युवती को पुलिस ने बरामद किया था। युवक जेल चला गया था। जबकि युवती परिजनों को सौंप दी गई थी। इस घटना से युवती का भाई उससे नाराज चल रहा था। शुक्रवार सुबह युवती नहाने के लिए घर के पास अहाते में गई थी। इसी दौरान उसका भाई रियाज भी धारदार हथियार लेकर पहुंचा और बहन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। उसने दरिंदगी दिखाते हुए बहन का गला काट डाला और धड़ से अलग कर दिया। सिर को हाथ में लेकर वह गांव की सड़क से फतेहपुर की ओर चल पड़ा। इससे गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। सूचना पाकर पुलिस गांव की ओर बड़ी तो रास्ते में युवक बहन के सिर के साथ मिल गया। पुलिस ने भाई रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बहन की चाल चलन से परेशान भाई ने हत्या की है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।







