
CRS AGENCY। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश के तमाम मुद्दों को लेकर योगी सरकार को कटघरे पर खड़ा किया है। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में ट्रैफिक पुलिस में नई भर्ती हुई है, जो कि हर सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। ये नई भर्ती है जिसकी वजह से हर दिन एक व्यक्ति की जान जा रही है। अखिलेश ने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जिस दिन प्रदेश में किसी अन्नदाता की या फिर किसी गरीब की जान उस नई भर्ती की वजह से न जा रही हो। सीट एडजस्टमेंट कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। संयोजक चुनना बड़ा फैसला नहीं है वो हम कर लेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हम पूरी मजबूती के साथ भाजपा को केन्द्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। हम सीट शेयरिंग के मुद्दे पर समझौता करने तक तैयार हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि सपा बड़ा दिखाने के लिए जानी जाती है।









