
CRS/ NOIDA- आपने कई तरह के चोर देखे और सुने होंगे, ज़्यादातर वो चोर बड़ी चोरी करते हैं या वो ऐसी चीज़ चुराते हैं जिससे उनका कुछ भला हो सके। लेकिन आज हम आपको जिस चोर के बारे में बताने जा रहे हैं शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा, क्यों कि ये चोर है टोंटीचोर। इस चोर का काम सिर्फ और सिर्फ पानी की टंकियों से टोंटी चुराना था। नोएडा में इसको कहीं भी टोंटी दिख जाती तो इसके पेचकस और हथौड़े से वो गायब होना तय था। इस चोर को टोंटी चोरी करने में इतनी दिलचस्पी होने लगी कि ये अब तक 32 टोंटियां गायब कर चुका है। हम बात कर रहे हैं नोएडा की जहां की जनता के सहयोग से पुलिस ने सेक्टर-58 से टोंटी चोर को पकड़ा। पूरा मामला सेक्टर 62 में हिमगिरी बिल्डिंग बी-131 का है।
इसका टोंटीचोर का नाम नीरज सिंह बिष्ट है। नीरज मूलत: उत्तराखंड का रहने वाला है। ज़िले का नाम है अल्मोड़ा, काम था टोंटी चुराना, साथ में रखता था, एक पेचकस और एक हथौड़ा, बस इन्हीं दो चीज़ों के सहारे टोंटियां खोल दिया करता था। चोर पकड़वाने वालों में, निपुण और ओमप्रकाश और पंकज कुमार थे। निपुण कपूर ने सेक्टर-58 नोएडा के थाने में कॉल कर जानकारी दी कि कोई लोग टोंटी चुराने आये हैं। 3 मई को रात 9 बजे की घटना है। टोंटी चुराने की घटना को अंजाम दिया जा रहा था की तभी वहीं के गार्ड्स ने नीरज को धर लिया और देखा तो नीरज ने टोंटियों को कपड़े की थैली में भर रखा था।










