गांधी जैयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया!


CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी की जन्म दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में नगर पालिका परिषद ने धूमधाम से मनाया! इस देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को भी याद किया गया! सुबह 9 बजे गांधी जी की प्रतिमा पर अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा, एवं पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि/पति पूर्व पालिका अध्यक्ष इमरान खाँ सहित अनेको सभासद व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माल्यार्पण किया गया तपश्चात लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया!
इस मौके पर बड़े बाबू अयूब हुसैन द्वारा मंच संचालन में डॉक्टर अलोक अग्रवाल ने गांधी जी सपना स्वच्छ भारत को किस तरह साकार करने की जरुरत है, पर बोलते हुए मौजूद जन को जागरुक किया! अपने विचारो को रखते डॉ० श्री अग्रवाल ने जनमानस को जागरुक करते हुए गांधी जी के जीवन पर रौशनी डालते हुए स्वच्छता का पाठ पढ़ाया! मंच पर अपने अपने विचारो को रखते पर्व चेयरमैन इमरान खाँ और अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने गांधी बापू के जीवन पर रौशनी डालते हुए स्वच्छता में सहयोग की अपील की तथा वरिष्ट अधिबक्ता व वरिष्ट भाजपा नेता देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने भी गांधी बापू के जीवन पर प्रकाश डाला! सयुक्त रूप से मनाई गई 154 वीं गांधी जैयंती पर पालिका प्राग्रण में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका का समस्त स्टाफ और दर्जनो महिला पुरूष सभासद उपस्थित रहे!









