शाहजहाँपुर सीमेंट ले जा रहा ट्रक, खड़े ट्रक में जा घुसा! केबिन में फंस चालक हुआ गंभीर घायल!


CRS मीरानपुर कटरा शाहजहाँपुर-नेशनल हाईवे 24 पर आज सुबह अलीगढ़ से सीमेंट भर कर शाहजहाँपुर लेकर जा रहा ट्रक, आगे खड़े ट्रक में जा घुसा! ट्रक से टकराते ही ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया! ट्रक को इरशाद अली मेरठ निवासी चला रहा था! इरशाद अली ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया! मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई!
इस हादशे से नेशनल हाईवे पूरी तरह अवरूद्घ हो गया! केबिन में फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए भीड ने काफी प्रयास किए लेकिन कामयाब नही हुए तो केबिन को खींचने के लिए पहुंचा हाइड्रा भी मौके पर पहुंचकर पलट गया! कड़ी मसक्कत के बाद ढाई घंटे के पश्चात जे सी बी की मदद से ट्रक ड्राइवर इरशाद अली को केबिन से निकाला गया! उनके गंभीर चोटे आ गई घायल अवस्था में उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया! इस दौरान नेशनल हाईवे पर एक तरफ का यातायात पूरी तरह रुक गया! कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक पवन पांडे मय फोर्स मौके पर यातायात को बहाल करने में लगे रहे!
रिपोर्ट-अनुराग अग्रवाल









