संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश बेगम अख्तर पुरस्कार वर्ष-2023-24 हेतु आवेदन!
CRS शाहजहाँपुर/जौनपुर (सू०वि०)- निदेशक, संस्कृति निदेशालय उ०प्र० जवाहर भवन लखनऊ ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश बेग़म अख्तर पुरस्कार वर्ष-2023-24 का आवेदन- पत्र 15 अक्टूबर 2023 से 15 नवम्बर 2023 तक लिया जायेगा! जिसकी पुरस्कार राशि 05.00 लाख निर्धारित है! उक्त आवेदन के लिए कलाकार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश होना चाहिए! कलाकार की आयु 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए! कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिए! यह पुरस्कार कलाकार के गायन के क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिए! बेगम अख्तर पुरस्कार का उद्देश्य दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक को, जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ट आयाम स्थापित किया हो तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो, को सम्मानित करना है! पुरस्कार सम्बन्धी नियमावली एवं निर्धारित प्रारूप आवेदन पत्र संस्कृति विभाग, उ०प्र० की वेबसाइट (http://upculture.up.nic.in) पर देखा जा सकता है! उपरोक्त आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर 15 अक्टूबर 2023 से 15 नवम्बर 2023 सायं 05.00 बजे तक निदेशक, संस्कृति निदेशालय, उ०प्र०, जवाहर भवन, नवम् तल, लखनऊ-226001 के कार्यालय में जमा किये जा सकते है!










