रामलीला मेले में नकली नोट चला रहे बरेली के दो युवक गिरफ्तार!
CRS कटरा/शाहजहाँपु-थाना पुलिस ने जाली नोट देकर बाजार में खरीदारी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है! प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक पवन पांडे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना के लिए कटरा में चल रहे रामलीला मेले में गस्त पर थे! मेला भ्रमण के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि मेले में लगी दुकानों पर जाली नोट देकर खरीदारी कर रहे दो लड़के घूम रहे हैं!
मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान मेले में लगे बाजार में नकली नोट देकर खरीदारी करने वाले अभियुक्त अकील पुत्र अबरार हुसैन निवासी ग्राम फैजनगर थाना भुता जनपद बरेली व इरफान हुसैन पुत्र बुनदन बक्स निवासी ग्राम फैजनगर थाना भुता जनपद बरेली को 15200 मूल्य के ₹100 के 152 जाली नोटों के साथ रामलीला मैदान से समय लगभग दस बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया!
कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडे ने बताया कि अभियुक्तों से जाली नोटों के संबंध में जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी गलती की माफी मांगते हुए बताया है कि हम दोनों दोस्त एक ही गांव फैजनगर थाना भुता जनपद बरेली के रहने वाले हैं! हमारे पास जो नोट बरामद हुए हैं वह जाली व कूटरचित नोट पैसा कमाने के लालच में आ गए थे! हम लोग अपने क्षेत्र से काफी दूर जाकर नोटों को भीड़भाड़ के इलाके में रात्रि के समय सामान खरीदने के बहाने चलते हैं, तथा माल खरीदने से बचे बकाया पैसे जो असली होते हैं को ले लेते हैं! किसी उद्देश्य से हम दोनों दोस्त योजना बनाकर कटरा शाहजहाँपुर मेले में आए थे! यहाँ पर कटरा में रामलीला का मेला चल रहा है यहाँ पर जाली नोटों को आसानी से चलाया जा सकता है! हमें यह जाली नोट सेटेलाइट पर सोनू नाम का व्यक्ति देकर गया था! यह जाली नोट हमने ₹ 6000 में हमने खरीदे थे! थोड़ी देर पहले मेले में आए थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया! गिरफ्तार करने वाली टीम में कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडे उपनिरीक्षक इतेश तोमर कांस्टेबल शक्ति सिंह कांस्टेबल रविंद्र कुमार प्रवीण कुमार राहुल चौधरी शामिल रहे!









