
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर रायबरेली में सवारी लेकर जा रही सरकारी रोडवेज बस रास्ते में हुई खराब सवारियों का बस से उतरकर बस में धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल मामला खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरी चौराहे के पास का है जहां रायबरेली से सवारियां भरकर कानपुर जा रही रोडवेज बस अचानक बंद हो गई बस चालक के लाख प्रयास करने के बाद भी जब बस स्टार्ट नहीं हुई तो मजबूरी में सवारियों को बस से उतरकर बस में धक्का लगाना पड़ा इसके बावजूद भी बस स्टार्ट नहीं हुई उसके बाद सेमरी चौकी में तैनात दरोगा और सिपाहियों ने बस में धक्का लगाया इसी बीच किसी ने यात्रियों द्वारा सरकारी बस को धक्का लगाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया।










