अपराधियों की धरपकड़ में उ० प्र० की शाहजहाँपुर पुलिस सबसे आगे!
CRS बंडा/शाहजहाँपुर- उत्तर प्रदेश में जनपद शाहजहाँपुर की पुलिस द्वारा, अपराध पर नियंत्रण रखने की गरज से अभियान चला कर फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है! निरंतर लगातार, प्रतिदिन जनपद के किसी न किसी थाने की पुलिस अभियान के तहत अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए जरुर कोई न कोई गुडवर्क करती नज़र आती है लेकिन इस सबके बाद भी कोतवाली, थानो और पुलिस चौकियों में फरियादियों की भीड़ कम होने का नाम नही ले रही है!
जनपद की थाना बंडा पुलिस ने एक मुकदमा मु०अ०सं०-222/93 धारा-379/411 में फरार चल रहे अभियुक्त शिवपाल पुत्र रामपाल नि० ग्राम भाभी थाना बंडा शाहजहाँपुर को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करके बिधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करके बड़ा काम किया क्यूंकि अपराध के खुला घूमने से आमजन के लिए बड़ी कठिनाई का विषय बनता है!
सूत्रो की माने तो जहाँ जनपद में इस समय ईमानदार पुलिस अधिक्षक, आमजन का भरोसा और अपराध मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए दृणसंकल्पित नज़र आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस थानो में अब भी छुटभैये राजनीतिक रसूखदाखो वर्चस्व दखाई पड़ने से आम फरियादियों को अपनी फरियाद बताने के लिए कई दिन तक चक्कर लगाते हुए चप्पले घिसनी पड़ रही है!









