शाहजहाँपुर पुलिस ने कई थाना क्षेत्रो में अभियुक्तो को गिरफ्तार किया!


CRS शाहजहाँपुर-जनपद के थाना जलालाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद कर लिया!
बताया गया,13 नवम्बर 2023 को थाना क्षेत्र मे एक युवक द्वारा फेसबुक पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल किया गया था, जिस पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त को फरीदापुर भुडिया तिराहे से करीब 50 कदम की दूरी पर भुडिया की ओर जाने वाले खडन्जे पर 21.10 बजे पकड लिया! पूछताछ की में उसने अपना नाम रविन्द्र गुर्जर पुत्र प्रीतम निवासी भुडिया थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर बताया!
वहीं दूसरी ओर जनपद के सेहरामऊ दक्षिणी थाना पुलिस ने चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे में सफल अनवारण करते हुये, चोरी के सामान सहित घटना में संलिप्त दोनो अभियुक्तो को
सुनील पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम बेहटी थाना से० म० द० तथा मोहित पुत्र वटेश्वर निवासी ग्राम बेहटी थाना से० म०द० जिला शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर ipc की धारा 379 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया!
उधर तीसरी ओर जनपद के थाना कांट के कस्बा क्षेत्र मे मोहल्ला गढी पश्चिमी में खण्डहर मकान में अकउआ (आक) के पेड से फांसी लगाए युवती का शव लटका मिला!
बताया गया, कस्बा कांट में मोहल्ला गढी पश्चिमी की रहने वाले पंकज लाल मिश्रा पुत्र रामचन्द्र की पुत्री उम्र करीब 20 वर्ष का शव मोहल्ला गढी पश्चिमी में पडोस के ननकू पाठक के खण्डहर मकान मे लगे अकउआ (आक) के पेड दुपट्टे के द्वारा फंदा लगी हुई मिली! जिसकी जानकारी होने पर परिवारजन ने मृतिका के पंचायतनामे व पोस्टमार्टम हेतु फौती तहरीर दी! पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही की तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी शाहजहांपुर भेजा दिया! मौके पर स्थानीय पुलिस, एसओजी टीम, फील्ड यूनिट शाहजहांपुर द्वारा जांच की जा रही है! फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी!









