248 करोड़ की लागत से बने एसटीपी प्लांट का DM ने किया निरीक्षण!
एसटीपी प्लांट का 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण, शेष कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश!
CRS शाहजहाँपुर-जनपद में 1.5 हे० भूमि पर 248 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का आज जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने नीरिक्षण किया! लगभग 82 प्रति० पूर्ण हो चुके सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का बाकी कार्य समयावधि में पूर्ण करने के DM श्री सिंह ने निर्देश दिए! उन्होने
जनपद के मघईटोला स्थित निर्माण हो रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लान का औचक नीरिक्षण के दौरान पीएलसी रूम, ऑपरेटर रूम, पम्पिंग स्टेशन आदि का निरीक्षण किया! एसटीपी का भ्रमण कर अधिशासी अभियंता सुनील कुमार यादव से प्लांट के संचालन तथा कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी ली!
इस दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि 1.5 हेक्टेयर भूमि पर बने एसटीपी प्लांट का लागभग 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है! बताया कि एसटीपी को पूर्ण करने की निर्धारित तिथि दिसम्बर, 2023 है! विभिन्न कार्यक्रमों व त्योहारों के कारण एसटीपी के कार्य में विलम्ब हुआ है, परन्तु निर्धारित तिथि तक शेष कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा!
श्री सुनील ने बताया कि एसटीपी प्लांट चालु हो चुका है व 5 एमएलडी पानी एसटीपी तक पहुंच रहा है जिसका शोधन भी हो रहा है! प्लांट को ऑटोमेशन तकानीकि के माध्यम से संचालित किया जा रहा है!
जिलाधिकारी श्री सिंह ने सम्बन्धित अधिकारी को कार्य में तेजी लाते हुए शेष कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये! उन्होने ड्यूटी रजिस्टर व कर्मचारी बोर्ड बनाने को निर्देशित किया तथा साथ ही किये गये सीवेज कनेक्शन की सूची नगर निगम को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये!









