
एंकर.. रायबरेली में गौवंश के खिलाफ दिल दहला देने वाली क्रूरता का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ज़िंदा गौवंश के पैर में रस्सी बांध कर उसे ट्रैकटर से घसीटा जा रहा है। वायरल वीडियो में गौवंश दर्द से तड़प रहा है लेकिन क्रूर ग्रामीणों को तनिक भी दया नहीं आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फ़ानन एसडीएम उंचाहार ने इसमें सलिपत् लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने का आदेश दिया है। मामला जगतपुर थाना इलाके के रामगढ़ पटनइया गांव का है। यहाँ आवारा पशुओं को ग्रामीण अपने खर्च पर पकड़ कर गौशाला ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उसी बीच एक गौवंश हिंसक हो गया तो उसके पैर में रस्सी बांधकर ट्रैक्टर के जरिये क्रूरता पूर्वक खींचा जा रहा है। जानवरों के प्रति इस दहला देने वाली क्रूरता को किसी ने मोबाइल में क़ैद कर वायरल कर दिया। एसडीएम उँचाहार सिद्धार्थ चौधरी के मुताबिक वीडियो बीते पांच नवंबर का है। इस मामलें में बीडीओ जगतपुर को पूरे मामले की जाँच सौंपने के बाद संबंधित के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई जा रही है।










