
मंडलायुक्त रौशन जैकब ने बचत भवन में की जन सुनवाई
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर.. रायबरेली में मण्डलायुक्त रौशन जैकब ने आज बचत भवन में जन सुनवाई के दौरान लगभग चार सौ से ज्यादा शिकायतें सुनीं। इस दौरान मण्डलायुक्त ने ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया। जिन मामलों में प्रकरण कोर्ट में लंबित है उसे छोड़कर अन्य सभी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने पत्रावलियाँ तक तलब करा लीं। मंडलायुक्त ने कहा कि इस जनसुनवाई का उद्देश्य है कि आम व्यक्ति की समस्या का निराकरण उसी के जनपद में त्वरित रूप से हो। मण्डलायुक्त ने इस दौरान ज़मीनी विवाद और भूमि विवाद से जुड़े मामलों में मारपीट जैसी नौबत न आये इसे लिए उन्होंने थाना दिवस को ज्यादा प्रभावी बनाने पर बल दिया है। मण्डलायुक्त ने इस दौरान धान खरीद के लिए बनाये गए सभी 99 केंद्रों पर सुचारू रूप से खरीद होने की बात कही है।










