अवैध अतिक्रमण और अवैध प्लॉटिंग तथा अनियोजित निर्माण करने वाले भू माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही के सख्त निर्देश!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने अवैध अतिक्रमण और अवैध प्लॉटिंग तथा अनियोजित निर्माण करने वाले भू माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के आज कड़े निर्देश जारी किए! जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और फिर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए! आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 86 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 8 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया!
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले प्रकरण मुख्यतः राजस्व विभाग की 25, पुलिस विभाग की 12, विकास विभाग की 20, नगर पलिका की 4, डूडा विभाग की 4, विद्युत सम्बन्धित 9, चिकित्सा सम्बन्धित 5, समाज कल्याण विभाग सम्बन्धित 7 प्रकरण प्राप्त हुए!
इस दौरान अवैध अतिक्रमण कब्जा तथा गुण्डागर्दी आदि की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी श्री सिंह ने संबंधित के विरुद्ध जांच कर, गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए! उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि गुण्डागर्दी, दबंगई करने वालों तथा भूमफियाओं के विरूद्ध सरकार की मंशानुसार जीरो टोलरेंस के तहत कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाये! साथ ही उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत को कागज न समझे, उसकी भावनाओं को भी समझे! शिकायत प्राप्त होने पर तुरन्त संज्ञान लेते हुये निष्पक्ष रूप से जांच कर कार्यवाही करें! उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों और निस्तारण में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी!









