गौ माता के सम्मान में राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ मैदान में! हजारो सदस्य पहुंचे कैमिकल फैक्ट्री!


CRS शाहजहाँपुर-जनपद की तिलहर तहसील क्षेत्र के मीरानपुर कटरा स्थित NH24/30 किनारे प्रदूषण बढावा देती राजश्री कैमिकल फैक्ट्री बिरोध में अब राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ पूरी तरह मैदान में उतर आया है! वार-2 ज्ञापन देने के बाद भी रा०गै०र०द० की बात प्रशासन नही सुन रहा है जबकि वहीं फैक्ट्री से निकले वाला दूषित जल जहाँ जहाँ पहुंच रहा है वहाँ वातावरण ही दूषित नही हो रहा बल्कि नदी में बिचरित करती मछलियों और उसमें पानी पीने वाले जानबरो की जान पर बन आई है!
राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा के नेतृत्व में संघ परिवार के हजारे सदस्य हाईवे स्थित राजश्री कैमिकल फैक्ट्री पहुंचे और उन्होने फैक्ट्री में प्रयोग होने वाले प्रतिबन्धित यूरिया खाद, गंधक और पोटाश युक्त जहरीला पानी बहगुल नदी में बहाए जाने का बिरोध किया! संघ के अध्यक्ष अजीत शर्मा ने मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह फैक्ट्री प्रतिबंधित यूरिया जैसी खाद गंधक पोटाश आदि चीजों का प्रयोग कर रही है जिससे प्रदूषित पानी निकाला जा रहा है जो कि आस पास के गढ्ढो में और बहुल नदी में छोड़ा जा रहा है! इस जहरीले पानी को पीकर जीव जंतु मर रहे हैं! यहाँ ग्राम सालपुर नबादिया व अन्य करीब के गांव के कई जानवर उस विषैला पानी को पीकर मर गए हैं! तो वही बेसहारा गोवंश सैकड़ो की संख्या में उस पानी को पीकर मर गया है! अगर जल्द ही हम लोगों की सुनवाई नहीं होती है तो एक बहुत बड़ा आंदोलन होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी!









