
ठेकेदार द्वारा नीम पेड़ कटवाते समय बिजली पोल पर गिरने से मासूम बच्ची हुई चोटिल।
गंभीर अवस्था में इलाज हेतु ट्रामा सेंटर रिफर। ईलाज जारी हालत नाज़ुक।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज रायबरेली में गदागंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ठेकेदार द्वारा पेड़ काटते समय पेड़ की डाल बिजली के पोल पर गिरने से बिजली का पोल टूट कर मासूम बच्ची पर गिरा पेड़ व बिजली के पोल के नीचे दबने से मासूम बच्ची गंभीर रूप से हुई घायल मामला गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर धई गांव का है जहां राबिया पुत्री सब्बन उम्र 12 वर्ष निवासी मलकनपुर जो अपने नाना कमाले निवासी जलालपुर धाई के वहा रहती थी सुबह घर के बाहर खेल रही थी तभी ठेकेदार के द्वारा नीम का पेड़ काटा जा रहा था नीम की पेड़ की डाल अचानक नीम के पेड़ की डाल बिजली के पोल के ऊपर गिर गई और बिजली का पोल पेड़ की डाल सहित मासूम बच्ची के ऊपर गिर पड़ा जिसके नीचे दबकर मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से पेड़ के नीचे दबी बच्ची को बाहर निकाल कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टर द्वारा बच्ची की हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।










