
CRS NEWS उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर में कल देर रात्रि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कई कार्यक्रमों से समय निकालने के बाद गोरखपुर शहर के बनाए गए रैन बसेरे का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया. वहां पर ठहरे लोगों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल चाल जाना।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठंड से बचाव हेतु लोगों में कम्बल वितरण किया।
कंबल प्राप्त करने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री से आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सुविधा की मांग किए मुख्यमंत्री ने सभी का नाम नोट कर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इस दौरान सांसद रवि किशन शुक्ला, महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सुगरवाल सहित तमाम अधिकारी गढ़ उपस्थित रहे.।










