
CRS NEWS रायबरेली आज गदागंज थाने में चौकीदारों की मीटिंग की गई सभी चौकीदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा बढ़ती ठंड और शीतलहर से बचाव हेतु सभी को कंबल वितरण किया गया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार पुलिस की रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं ये रात रात भर हमारे साथ जाग कर अपने अपने क्षेत्र में रखवाली करते हैं आज मीटिंग कर चौकीदारों की मॉनिटरिंग की गई साथ ही उन्हें ठंड से बचाव हेतु कंबल भी वितरण किए गए।










