कल से शुरु होगा शाह शमसुद्दीन मियाँ का 189 वां उर्स!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर- नगर के प्रसिद्ध बुजुर्ग हजरत सैयद शाह शम्सुददीन मियाँ रह० का 189 वां उर्स कल, बीद फज्र करान ख्वानी के सीथ शुरु हो रहा है!
सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियाँ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शाह साहब के उर्स की तैयारी इस वार बड़े पैमाने पर की गई है! उर्स की शुरुआत 23 जनवरी बाद नमाज़ फजर परचम कुशाई व गुलपोशी से होगी!
उन्होंने बताया उर्स शरीफ में 24 जनवरी सुबह नमाज़े फज्र के बाद कुरानखानी व लंगर और बाद नमाज़ ईशा मीलाद शरीफ, 25 जनवरी (जुमेरात) को सुबह कूरानखानी के बाद फातिहा व लंगर होगा! बाद नमाज मगरिब बड़ी मस्जिद में फातिहा व बाद नमाज़ ईशा जलसा ईद मीलादुन्नबी बड़ी मस्जिद के पीछे होगा जिसमे हिन्दुस्तान के मशहूर मुफ्ती सैयद कफील हाशमी , मौलाना डॉक्टर फुरकान रजा नूरी, शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, शायर मुस्तफा रजा मुर्तजा रजा अजहरी, जियाउद्दीन फैजी, कारी मखदूम अशरफ बनारसी, अब्दुल मतीन लखीमपुरीके अलावा मशहूर मौलाना ब शायर हजरात भी तशरीफ़ ला रहे हैं!
26 जनवरी (जुमा) को प्रातः 8 बजे से तकरीर उलमा-ए-कराम के साथ साथ मदरसा शमसिया फैजाने हातिम के बच्चों की दास्तान बंदी की जायगी व प्रातः 10:00 बजे कुल शरीफहोगा उसके बाद कव्वाली का प्रोग्राम होगा तथा रात्रि में 8:00 बजे से बड़ी मस्जिद के पीछे कव्वाली का प्रोग्राम होगा 27 जनवरी को शाम 8:00 बजे से कव्वाली का प्रोग्राम होगा जिसमें मशहूर कव्वाल साइम नियाजी एवं आसिफ मलिक मेरठ को आमंत्रित किया गया है उन्होंने लोगों से उर्सशरीफ में शिरकत करने की अपील की है!








