
ऊंचाहार-कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जनपद के टॉप टेन अपराधी व शराब माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके पास से तलाशी के दौरान ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है, सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
बुधवार की शाम पुलिस ने नगर के रेलवे क्रासिंग के पास से चेकिंग के दौरान जिले के टॉप टेन अपराधी सुशील यादव पुत्र गंगालाल यादव निवासी जुगराजपुर मजरे कोटिया चित्रा को गिरफ्तार कर लिया, तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो 100 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
बताते हैं कि सुशील यादव अवैध शराब का बहुत बड़ा कारोबार करता था और क़ई बार इस मामले में वो जेल भी जा चुका है।
इसके अलावा भी जनपद के विभिन्न थानों में उसके विरुद्ध अलग अलग गंभीर धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि जनपद के टॉप टेन अपराधी व शराब माफिया को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था, संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।









