चर्चित शिवम गुप्ता हत्याकांड का इनामी हत्याभियुक्त अभिषेक गिरफ्तार!
मीरानपुर कटरा/शाहजहाँपुर-लंबी मशक्कत के बाद पुलिस आखिर कामयाबी हाथ लगी! 25 हजार रुपए के इनामी हत्या अभियुक्त अभिषेक राठौर को आखिर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया!
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दलपुरा निवासी कार चालक शिवम गुप्ता की 16 नंबम्बर 23 की रात्रि हत्या करके इको कार लूट ली गई थी, तथा खुदागंज मार्ग पर से मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के पीछे इको कार को ले जाकर बदमाशों ने चालक शिवम गुप्ता के शव को फेंक दिया था! इस मामले में केस का खुलासा करने में पुलिस लगातार अपने प्रयास करती रही!
बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए, बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मुहल्ला हारून नगला निवासी बाल अपचारी को गिरफ्तार करके कार को बरामद कर लिया था, और बाल अपचारी को बच्चा जेल भेज दिया था!
पुलिस ने शिवम गुप्ता की ह्त्या करने में शामिल ग्राम कल्याणपुर खतेली थाना फरीदपुर बरेली के निवासी अभिषेक राठौर को आज प्रातः साढ़े दस बजे सिउरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया, और अभिषेक कुमार राठौर के कब्जे से शिवम गुप्ता की लूटी गई चांदी की अंगूठी बरामद करली तथा चालान कर न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया जगाँ से उसे जेल भेज दिया गया!
प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि ! फरीदपुर के कार चालक शिवम गुप्ता की हत्या करने में शामिल अभिषेक राठौर 22 की गिरफ्तारी पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम था!







