घटतौली का बिरोध करने पर राशन कोटदार ने महिला पर चलाया हाथ और की अभ्रदता!


CRS मदनापुर-शाहजहाँपुर-मुफ्त राशन, वितरण कर रहे उचित दर बिक्रेता ने महिला पर उस समय हाथ ही नही चला दिया बल्कि उसे गन्दी गन्दी गालियाँ भी दी जब उसने राशन कम तोल कर दिए जाने का बिरोध किया! सरकार की ओर से पात्रता के आधार कोटे पर राशन लेने आई महिला ने इस बाबत स्थानीय पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी महिला पर समझौते का दबाव बनाया और दुत्कार कर भगा दिया!
मामला जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव हैदलपुर का पुर का है!
जहाँ सरकार की ओर से मुफ्त राशन वितरण चल रहा था! आरोप है कि कोटेदार पति अंशू राशनकार्ड धारको को राशन कम तोल कर दे रहा था जिसका महिला ने बिरोध किया! बिरोध करते हुए महिला ने कहा कि जो भी गल्ला काट रहे हो वो कह भी दे काट सकते हो! इतना सुन कोटेदार पति अंशू भड़क गये और उसने महिला के साथ अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए तराजू का तसला मार दिया! चार युनिट पर 20 किलो गल्ला लेने आई महिला को कोटेदार द्वारा घटतौल कर 18 किलो दिये जाने पर बिरोध हुआ!
पीड़ित महिला उक्त मामले को स्थानीय पुलिस थाना मदना पुर लेकर पहुंची और लखित तहरीर दी! स्थानीय पुलिस ने जांच की फॉरर्ल्टी अदा कर उल्टा पीड़ित महिला को ही धमका कर समझौता करने का दबाव बनाया!
पीड़ित महिला ने विमला देवी ने बताया कि उक्त कोटेदार काफी दबंग प्रवृति का है और राशन कम तौल कर देता है लेकिन उसकी दबंगई के चलते कोई आबाज नही उठाता क्यूंकि आज मेरे साथ जो किया उसे देख बाकी के सब लोग जैसे सहम गए!
बताया जाता है कि सरकार महिला सम्मान को बढ़ावा देने के लिए नई नई योजनाओ को ला रही है लेकिन मुफ्त राशन वितरण करवा रही है लेकिन मुफ्त राशन वितरण में कोटेदारो द्वारा महिलाओं के साथ इस तरह की घटना, स्वच्छ छवि की सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया जाता है!










