OCF के रामलीला मैदान में 1683 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ, 48 ने पढ़ा निकाह!
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि 51,000 से बढ़ाकर की जायेगी 1,00,000: मंत्री सुरेश कुमार खन्ना!
CRS शाहजहाँपुर-ओसीएफ के रामलीला मैदान में 1683 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ जिसका, फीता काट कर और दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि मा० मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य सुरेश कुमार खन्ना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया!
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विभिन्न विधान सभाओं से कुल 1683 जोड़ो के आवेदन स्वीकृत किए गए थे! गुरूवार को प्रशासन द्वारा भव्य रूप से की गयी तैयारियों के साथ ओसीएफ के रामलीला मैदान में विवाह सम्पन्न कराया गया!
1635 जोड़ो का हिन्दु रीति रिवाज के अनुसार विवाह सम्पन्न हुआ व 48 ने जोड़ो ने निकाह पढ़ा! मा० मंत्री महोदय ने नवविवाहित जोड़ो को उपहार भेंट किये तथा नये जीवन में प्रवेश करने के लिये शुभकामनाए दी!
इस मौके पर माननीय मंत्री श्री खन्ना ने अपने संबोधन के दौरान जानकारी देते हुये बताया कि कटरा से 216, तिलहर से 306, शाहजहाँपुर से 353, ददरौल से 370, जलालाबाद से 171 सहित कुल 1683 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जा रहा है!
उन्होने कहा कि सबसे अधिक इस लोकप्रिय योजना के अन्तर्गत अब तक प्रदेश में 3,67000 लोग इससे लाभन्वित हो चुके हैं! इस वित्त वर्ष लगभग 90,000 से अधिक लोगो का विवाह सम्पन्न कराया गया जिन परिवारों की आमदनी 02 लाख से कम है, वह सभी इस योजना में आवेदन कर सकते है!
मा० मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में प्रति जोड़ा धनराशि रू. 51,000/- निर्धारित है जिसमें से कन्या के बैंक खाते रू. 35000/- दी जायेगी तथा रू. 10000/- से वधू के गृहस्थ जीवन के खुशहाली हेतु सामग्री एवं उनके सामूहिक विवाह संस्कार कार्यक्रम पर रू. 6000/-व्यय किया जाता है! उन्होने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही सामूहिक विवाह हेतु सरकार द्वारा धनराशि 51,000 से 1,00,000 करने की योजना है!
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2017 से शुरू हुई थी, अभी तक 7500 लोगो को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है! उन्होने बताया कि समाज का सबसे निचला तबका जो अपनी बेटी के विवाह के लिये परेशान रहता था, उनकी समस्या के समाधान के लिये सरकार द्वारा इस योजना को लागू किया गया!
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में मौजूद मा० सांसद अरूण कुमार सागर,०मा विधायक पुवायां चेतराम, मा० विधायक कटरा डा० वीर विक्रम सिंह ‘‘प्रिंस‘‘ मा० विधायक तिलहर श्रीमती सलोना कुशवाहा, मा० विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा, मा० सदस्य विधान परिषद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव ने भी प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना की सरहाना करते हुये नव विवाहित दंपतियों को शुभकामनाए दी!
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, सीडीओ एसबी सिंह, मा० जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्धजन तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे!










