
स्लग – छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
एंकर – रायबरेली में रिश्तों को कलंकित करते हुए छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया जिसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार हत्यारोपी की तलाश शुरू की मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के अमांवा गांव का है जहां सम्पत्ति के विवाद में एक छोटे भाई प्रदीप यादव ने अपने सगे बड़े भाई प्रमोद पुत्र संत प्रसाद यादव को गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया बताया जाता है कि मृतक आज चंडीगढ़ जाने वाला था जिसे स्टेशन उसका बहनोई छोड़ने जाने की तैयारी में था जब शाम 6 बजे तक मृतक नही दिखा तो उसके बहनोई ने उसके घर जाकर देखा तो एक कमरे में ताला बाहर से लगा था उसने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर उसका साला प्रमोद बंधा दिखाई दिया तो उसने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड कर शव को कब्जे में लिया और जांच में जुट गई वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बहनोई सुरेश के द्वारा मिल एरिया पुलिस को जानकारी दी गई थी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है बहनोई सुरेश ने प्रदीप कुमार उनकी पत्नी कमलेश व लड़के प्रिंस को नाम जद करते हुए थाने में तहरीर दी हैं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।










