
स्लग प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला एक दिवसीय दौरे पर पहुंची रायबरेली, आशा वर्कर्स के विशाल सम्मेलन में लिया है भाग
एंकर.. लोकसभा चुनाव से पहले जहाँ अन्य दल सोशल मीडिया पर बयानबाज़ी में लगे हैं वहीं भाजपा ज़मीन पर उतरकर हर वर्ग को साध रही है। इसी कड़ी में आज रायबरेली में विशाल आशा वर्कर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शामिल होने आईं जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इस दौरान आशा वर्करों का जमकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों ने कोरोना काल से लेकर अन्य सभी महामारियों में अपनी जान पर खेल कर इंसानों की रक्षा की है। प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि आशा वर्करों से अभी भी यह अपेक्षा है कि वह अपनी घर गृहस्थी का कर्तव्य निभाते हुए मानव सेवा में जुटी रहें। इस दौरान प्रतिभा शुक्ला ने आशा वर्करों को नसीहत भी दी कि वह चंद पैसों के लिए गरीबों को सरकारी की जगह प्राइवेट अस्पताल में न ले जाएंं जहाँ गरीब को आर्थिक हानि उठानी पडे। प्रतिभा शुक्ला ने आशा वर्करों के मानदेय मामले में कहा कि मैं इनकी बात शासन तक अवश्य पहुंचाऊँगी। हम बता दें कि आशा वर्कर अपने मान्देय को लेकर लगातार धरना प्रदृशन करती रहती हैं।










