
दीनशाह गौरा ब्लाक में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न सैकड़ो लोगो ने थामा भाजपा का दामन ,
गदागंज रायबरेली।
दीनशाह गौरा ब्लाक सभागार में आज शुक्रवार को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 43 ग्राम सभाओं के अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया भाजपा की कई नीतियों और विकास को बताया गया दीनशाह गौरा ब्लाक परिसर में भाजपा पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह 43 ग्राम सभाओं से पांच-पांच अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं को राज्य मंत्री के द्वारा भाजपा की सदस्यता दिलाई गई अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन वहीं सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का संकल्प हर वर्ग हर समाज का विकास घर-घर तक योजनाओं को सुलभता से पहुचाना भाजपा सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिन्हें ग्राम सभाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर योजनाओं को पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है जैसे पीएम किसान सम्मान,निधि फ्री राशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, इंटरलॉकिंग,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,सामूहिक योजना के तहत ग्रामीण स्तर के लोगों व पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जाता है इस मौके पर स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा युवा मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह राम जी ,उदल सिंह ,कपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह रिंकू सिंह अमित सिंह चौहान आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।










