
CRS NEWS रायबरेली दिनांक 18 मार्च 2024 को एस०जे०एस०पब्लिक स्कूल ऊंचाहार में शैक्षणिक सत्र 2023-24 का परीक्षाफल वितरण हुआ। विशाल स्कूल प्रांगण में अभिभावकों व विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। वर्ष भर निरंतरता के साथ कठिन अभ्यास उन्हें उत्कृष्ट व सर्वश्रेष्ट बनाता है। इस अवसर पर कई मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
ओजस्वी प्रबंधक श्री अनुज सिंह जी तथा सरल व मृदुभाषी प्रबंधिका श्रीमती प्रियंका सिंह जी और कर्मठ व जुझारू प्रधानाचार्या जी ने कार्यक्रम का श्री गणेश विघ्न विनाशक की तैलीय प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
छात्र- छात्राओं ने अपने नृत्य कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गणेश वंदना, नृत्य नाटिका तथा मनमोहक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किये गए।
प्रबंधक महोदय ने सभी सफल व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएँ दी तथा उन्हें संकल्प के साथ आगे ही बढ़ने की उत्कंठा बनाएं रखने की नसीहत भी। सभी का उद्देश्य जब मानव कल्याण हैं तो शिक्षा उसका आवश्यक घटक।
प्रबंधिका महोदया ने अपने उद्बोधन में आगामी सत्र की शैक्षणिक व पाठ्य सहगामी गतिविधियों की विस्तृत चर्चा की। सत्र निर्धारित कार्य योजनाओं की रूपरेखा रखी। प्रबंध तंत्र-अध्यापक- अभिभावक तथा विद्यार्थियों का सामूहिक प्रयास ही राष्ट्र निर्माण की नींव रखता है।
प्रधानाचार्या जी ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 समापन के अवसर पर प्रबंध तंत्र, अभिभावक, विद्यार्थियों व अध्यापक/अध्यापिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा नये सत्र की शुरुआत नयी ऊर्जा, उत्साह के साथ नए आयाम स्थापित करने का आह्वान किया।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। शत् – प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। अभिषेक, आराध्य, खुशी, आदित्य, सौम्या, यशस्वी, साउद, अभिनव, अनस, आशुतोष, अभय, सुभि,शशांक आदि विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद , बलराम, विकास, एकता, सपना, रश्मि, स्नेहा, जया, जाहिदा, ज्वाला, अनामिका, स्वाति, पूजा, सुल्ताना, मासूमा, अंकिता सिंह आदि अध्यापक/अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।










