
*ग्राम सभा की जमीन किए अवैध कब्जेदारो के विरुद्ध तहसीलदार डलमऊ की बड़ी कार्यवाही*।
*गदागंज रायबरेली* डलमऊ तहसील क्षेत्र में गांव सभा की जमीन किए गए अवैध कब्जेदारो के विरुद्ध आखिर सूबे के मुखिया योगी की मंशा के अनुसार तहसीलदार ने दिखाएं सख़्त तेवर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहवा और गांव सभा की जमीन पर किए गए अवैध कब्जेदारो को अपना कब्जा स्वयं हटा लेने के लिए कहा ऐसा नहीं हुआ तो फिर बुल्डोजर चलवाएं जाने को कहा गया है धमधमा गांव सभा की जमीन पर अवैध कब्जेदारो पर डलमऊ तहसीलदार ने की बड़ी कार्यवाही हटवाया अवैध कब्जा धमधमा ग्राम सभा में लगातर भूमाफियाओं के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिसको लेकर धमधमा निवासी मो नफीस के द्वारा शिकायत की गई थी इसके बाद डलमऊ तहसील के आला अधिकारी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए डलमऊ तहसीलदार ध्रुव नारायण ने ग्राम सभा की भूमि गाटा संख्या 67 बंजर की जमीन पर राजवीर सिंह निवासी हमीरमऊ के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिसको डलमऊ तहसीलदार ध्रुव नारायण व क्षेत्रीय लेखपाल मोहम्मद अमीन व गदागंज पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अवैध रूप से किए गए निर्माण को हटवाया बाकी बची हुई ग्राम सभा की जमीन गाटा संख्या 316,322,40,65, नम्बर पर अवैध कब्जेदारो के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कहा अवैध कब्जेदारो के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए ग्राम सभा की जमीन को सुरक्षित करवाए अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया जाएं।









