
गदागंज पुलिस ने पास्को एक्ट में एक अभियुक्त को भेजा जेल।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना क्षेत्र में गदागंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त के विरुद्ध दिनाक 03,04,2024 को पंजीकृत मु, अ, स,77/24,धारा 363/366/376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त अंकित उम्र 24 वर्ष पुत्र संतोष निवासी फुलवारी मजरे कुरौली बुधकर को दरोगा वकील खान, का, जुबैर अली, का प्रेम वीर सिंह, ने फुलवारी के पास से गिरफ्तार किया है।इस सम्बन्ध में गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।









