
शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मखदूमपुर चौकी प्रभारी के साथ सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने किया पैदल फ्लैग मार्च।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज रायबरेली लोकसभा के चुनाव व ईद,चैत्र नवरात्रि के त्यौहार को लेकर पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौती बड़ा कदम है। समाज में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर गदागंज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर चौकी इंचार्ज रवि कुमार सिंह की मौजूदगी में 62 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मतीनगंज, कजियाना,बुढानपुर, बन्देपुर, मुतवल्लीपुर,सहित कई गांवों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला चौकी इंचार्ज रवि कुमार सिंह ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों को सावधान एवं शांतिप्रिय आवाम में कानून के प्रति जिम्मेदारियो का एहसास कराना है फ्लैग मार्च में पुलिस बल और शस्त्र से लैस सीएसएसबी बल के जवान शामिल थे चौकी इंचार्ज ने हर वर्ग से सहयोग की अपील किया क्षेत्र के लोगों से अपील कर कहा किसी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक खबरों से सावधान रहें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मैसेज को फॉरवर्ड न करें जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग सोशल मीडिया पर बारीकियों के साथ नज़र रख रही है विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन 24 घंटा सक्रिय हैं किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना मिलते ही तत्काल नजदीकी थाने को सूचना दें आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करें इस मौके पर 62 वी वाहिनी 722-E समवाय सशस्त्र सीमा बल के जवान व मखदूमपुर चौकी इंचार्ज रवि कुमार सिंह सहित सैकड़ो पुलिस बल मौजूद रहे।









