ऊंचाहार, रायबरेली। एक युवक साथ साईबर ठगों ने हजारों रूपए ठगी कर लिया है। गांव के युवक को अस्पताल में भर्ती का बहाना बताकर खाते में रूपये ट्रान्सफर करा लिया। जानकारी होने पर युवक ने पुलिस का सहारा लिया है।
कोतवाली क्षेत्र शिव नगर मजरे कंदरावां निवासी राम आधार का कहना है कि रविवार को शाम करीब पांच बजे रोहित यादव नाम के एक शख्स ने उसके पुत्र अंकित के मोबाईल पर फोन करके गांव के एक युवक को अस्पताल में भर्ती होने का बताकर कई बार में उनतालिस हज़ार रूपये अपने खाते में ट्रान्सफर करवा लिया। उसके बाद फोन उठाने पर ठग द्वारा फोन न उठाने पर जानकारी किया तो ठगी होने की जानकारी हुई। सोमवार को युवक ने कोतवाली में शिकायत की है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।









