
लोकेशन रायबरेली
स्लग बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने भाई पर लोहे की राड से किया जान लेवा हमला
एंकर रायबरेली में बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने उसके भाई की सरेआम सरिया व बैट से जमकर की पिटाई, दबंग की पिटाई में भाई गंभीर रूप से हुआ घायल मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक के पास का है जहां प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अली का ताल निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन ऊंचाहार कस्बे के पीजी कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है, और आए दिन पड़ोसी गाँव का युवक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की जाती हैं, जिसका विरोध करने पर बेखौफ दबंगों ने दबंगों ने अपने साथियों साथियों के साथ मिलकर युवक पर बैट व लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया, दबंग के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।









