दुल्हा बनने से चंद घंटे पहले, लडके ने ट्रेन से कटकर की आत्म हत्या!
घर में चल रही खुशियाँ मातम में तब्दील हुई!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-एक दिन पहले तिलक की रस्म हुई और शादी से चंद घंटों पहले युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्म हत्या कर ली! घर में बज रही शादी की खुशियाँ अचानक मातम में बल गई!
मामला नगर से सटे गांव खनपुरा का है जहाँ तिलक के चंद घंटो बाद लड़के के सर सेहरा सज कर दुल्हा बन बारात जाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थीं! घर में खुशी के माहौल में महिलाएं मंगल गीत गा रही थी कि अचानक लड़के द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लेने की आई खबर से घर कोहराम मच गया! शादी की खुशियाँ गमगीन माहौल में तब्दील हो गईं! माता पिता और रिश्तेदारों, सभी की आंखे छल छला उठीं!
रेल विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर तैनात श्रीराम वर्मा का पुत्र लखन वर्मा 26 की बुधवार को तिलक रस्म हुई थी और गुरुवार को बदायूँ जनपद के उझानी क्षेत्र के गांव भवानी पुर में रमेश चंद्र वर्मा बारात जानी थी! बारात की लगभग सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी थीं, इसी दौरान घर से निकले लखन के ट्रेन से कट जाने की मनहूस खबर से घर की खुशियाँ मातम में तब्दील हो गईं!
श्रीराम वर्मा ने बिलखते हुए बताया कि उनके तीन बेटी तथा तीन बेटों में लखन मझला बेटा था! लखन ने बरूण अर्जुन मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स किया! इसी दौरान उसके साथ कोर्स कर रही एक लड़की से लखन को प्रेम हो गया! पिछले दो सालों से शादी का मामला चल रहा था! लड़की के घरवालों से कभी उनकी कोई बात नहीं हुई! बुधवार को वह लोग तिलक चढ़ाने आए! तिलक में कार व अन्य सामान भी दिया!
गुरुवार को दोपहर बाद बारात जानी थी, जिसकी तैयारी हो रही थी! इसी बीच लखन घर से चला गया! थोड़ी ही देर में उसके ट्रेन से कट जाने की मनहूस खबर ने सभी को तोड़ के रख दिया! उन्होंने बताया कि लखन की सिर्फ लड़की से बता होती थी! पता नहीं दोनो में क्या बात हुई जो लखन ने आत्मघाती कदम उठाया!
युवक के ट्रेन से कटने की खबर पर आरपीएफ व तिलहर पुलिस पहुंची! सीमा विवाद के चलते शाहजहाँपुर जीआरपी से एसआई रजनीश कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुँचे, और क्षत विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर ट्रैक सुचारू करवाया गया!
स्टेशन मास्टर ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर साबरी ट्रेन संख्या 02191 अप जबलपुर हरिद्वार समर स्पेशल स्टेशन से गुजरते ही पोल संख्या 1256/26 -27 के बीच युवक ट्रेन से कटा है! युवक के शरीर के टुकड़े कई किलोमीटर दूर तक बिखरे बरामद हुए, जबकि सिर इंजन व्हील में फंसा चला गया था, जिसे कटरा में ट्रेन रोककर निकाल कर लाया गया! घटना रेल यार्ड के भीतर होने के चलते जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजबाया!
बताया गया लखन इससे पहले भी दो बार रेलवे ट्रैक पर कटने गया था लेकिन समय से जानकारी हो जाने पर परिजनों ने उसे कटने से बचा लिया! बताया कि होली के दिन भी लखन रेल पटरी पर बैठकर अपनी मंगेतर से बात कर रहा था जिसकी खबर मिलने पर वह दो तीन लोग पहुंच गए, और किसी तरह जान जोखिम में डालकर लखन को बचा लिया! इससे पहले भी लखन ने कटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका, लेकिन आज वह घर से कैसे निकल गया किसी को पता नहीं चल सका और जब खबर मिली तो वह ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या कर चुका था!
फायल फोटो-मृतक लखन!









