
ऊंचाहार,रायबरेली। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर ऊर्जा बिहार एनटीपीसी ऊंचाहार की छात्रा जया शुक्ला पुत्री कमलेश कुमार शुक्ल निवासी मिश्रापुर धूता ने हाई स्कूल में 97.33 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में सातवां तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।भारत के भविष्य को बहुत-बहुत बधाई हो। वही इंटरमीडिएट में आदर्श इंटर कॉलेज मुराई का बाग डलमऊ की छात्रा कशिश यादव ने 97.40 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में तीसरा तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे परिजनों में गुरुजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, प्रतिभाशाली छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई हो।जया शुक्ला की माता मीना शुक्ला,पिता कमलेश शुक्ला, बाबा उमानाथ शुक्ल सहित परिवार तथा विद्यालय में गुर जनो ने होनहार छात्रा का मुंह मीठा करा कर जया शुक्ला को बधाई देकर सम्मानित किया। और उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया।जया शुक्ला ने बताया की लगन के साथ कड़ी मेहनत करने के साथ माता पिता तथा गुरु जनों का विशेष योगदान रहा जिससे अच्छे अंक प्राप्त हुए।










