सीएचसी तिलहर में भरी पड़ी है गंदगी, निरीक्षण में लगा दी CMO क्लास!
तिलहर/शाहजहांपुर-शनिवार प्रात: मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी CHC तिलहर अचानक नीरिक्षण करने पहुंच गए! तिलहर सीएचसी में अस्पताल और परिसर में गन्दगी देख उनका पारा सातवें आसमान जा पहंचा! उन्होने सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्टाफ को जम कर क्लास लगाई!
शुक्रवार और शनिवार यानि एक दिन के बाद तत्काल दूसरे दिन भी सीएमओ डॉ. आरके गौतम CHC तिलहर का निरीक्षण करने पहुंचे! इस बीच उन्होने गन्दगी की भरमाड़ देख स्टाफ की जमकर क्लास लगा दी! साथ ही गन्दगी तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए जिसके एबज आज रविवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर साफ सफाई ही नही बल्कि अनेको मरम्मत के कार्य तेजी से चलते नज़र आने लगे!
इस बाबत CMO डॉ० गौतम ने ककर्मचारियों की क्लास लगाते हुए सख्ती के साथ कहा कि रत्ती भर लापरवाही बरदास्त नही की जाएगी! माना जाता है कि कभी भी बिना निरीक्षण के अस्पताल में गन्दगी साफ नही होती! दीबारो पर पान पुड़ियाँ के दाग़ तो शौचालय में कुंडी और पानी का टोटा अक्सर देखने को मिल जाता है!
हालाकि CMO डॉ० श्री गौतम के नीरिक्षण के समय अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ० करन सिंह व चिकित्सा अधिकारी डॉ आसिफ समेत अन्य स्टाफ कार्य करते मिला और उन्होने बताया कि अभी तक 232 मरीजों को देखकर दवा दी गई है!
बताया जाता है कि साफ सफाई से अभागा तिलहर अस्पताल के सफाई कर्मी ड्यूटी समय में गेट लगी पटरी पर चाय और पान पुड़िया की दुकानो पर मंडराते और और अस्पताल में आने वाले प्रसूरती मरीजो को निज अस्पतालो में पहुंचा कर कमीशन बनने की जुगत में अक्सर नज़र आते है!
माना जाता है कि अस्पताल में सधार बरकार रखने के लिए डॉ० श्री गौतम सरीखे व्यक्तित्व को साल भर लगभग कुछ नही तो माह में एक बार अस्पताल के नीरिक्षण को करने की जरुरत है ताकि स्टाफ ही नही बल्कि सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी और कर्म के प्रति सजग रह कर व्यवस्थाओं सुद्रण रखने मे दिलचस्वी रखने के बाध्य हो सके!









