पिज्जा हब के रूम के बाथरूम में प्राइवेट नर्स का शव मिलने से मचा हड़कंप!

CRS शाहजहाँपर-पीलीभीत के पूरनपुर कस्बा गणेशगंज की रहने वाली महिला नर्स का शव जिले पिज्जा हब के रूम के बाथरूम में मिलने से जनपद भर में हड़कंप मच गया!
नर्स का नाम नैंसी सिंह बताया जा रहा है! यह भी जानकारी मिल रही है कि मृतक महिला जिले के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी!
सूत्रो की माने तो पूरनपुर के ही शुभम शुक्ला नामक युवक से उक्त महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था! युवती ने नर्सिंग होम का कोर्स कर रखा था वह वर्तमान में शाहजहाँपुर के अजीजगंज स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थी!
बताया गया कि गुरुवार को करीब चार बजे शुभम युवती नैंसी से मिलने आया था! दोनों शाहजहाँपुर के केरूगंज स्थित चार खंबा के पास पिज़्ज़ा हब पहुंचे और अपना आधार जमा कर के ऊपर बने एक कमरे में चले गए!
जानकारी के अनुसार पांच बजे लगभग शुभम कमरे से उतर आया और काउंटर पर बताया कि अभी लौटकर आ रहा है जब काफी देर होने पर वह आया नहीं तब पिज़्ज़ा हब के मालिक अभिषेक कश्यप को कुछ शक हुआ! लड़की ऊपर से नहीं आई! जब उसने जाकर देखा तो कमरे के बाथरूम में नैंसी की लाश पड़ी थी गले में निशान थे! माना जा रहा है की नैंसी की गला दबाकर हत्या की गई है उसके बाद उसका प्रेमी शुभम भाग गया! खबर लिखे जाने तक इस मामले की पुलिस पड़ताल में जुटी है!









