
गदागंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न*।
गदागंज थाना परिसर में आगामी त्यौहार को लेकर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई, मतगणना व आगामी त्यौहार बक़रीद को लेकर आए हुए संभान्त लोगों से थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने अपील किया की 4 जून दिन मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना होनी है परिणाम आने के बाद कोई भी पार्टी चुनाव जीते आप लोग किसी भी तरह का वाद विवाद व अराजकता कतई न फैलाएं आपस में मिलजुलकर रहे ,अराजकतत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को डायल 112 व सीयूजी नंबर पर दें आगामी मुस्लिम त्यौहार बक़रीद को आपसी भाईचारे व प्रेम पूर्वक सौहार्द से मनाएं आए, वही मुस्लिम समुदाय के लोगो से कहा की आप लोग कुर्बानी खुली जगह में न करे जिससे किसी की भावना को ठेस लगे आप लोग पुरानी परंपरागत तरीके से ही मनाए वही क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों से थाना प्रभारी ने अपील करते हुए कहा की आप लोग अपने अपने गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान दे कही भी किसी भी तरह की कोई गंदगी नही होना चाहिए मतगणना व आगामी बक़रीद त्यौहार के मद्देनजर नज़र पुलिस प्रशासन व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में उपनिरीक्षक, गौरव मलिक, रवि कुमार सिंह, प्रेम सिंह, व ग्राम प्रधान बलराम यादव,मोबीन अंसारी, ऋषि प्रसाद, राजू सिंह, पुष्कर सिंह, राम राज सैनी व क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










