
एंकर रायबरेली पुलिस व सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता 15 लाख रुपए कीमत के 101 मोबाइल फोन को बरामद कर पुलिस ने उनके मालिकों को सौंपा पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि लोगों के खोए व गुम हुए ओप्पो कंपनी के 22 फोन, विवो के 32 फोन, रेडमी के 8 सैमसंग के 8 फोन सहित अन्य कंपनियों के कुल मिलाकर 101 फोन को बरामद किया गया है जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है पुलिस अधीक्षक ने सभी फोन को उनको मालिकों को सौंपते हुए कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।










