जलालाबाद पुलिस ने दो बुर्काधारी महिला चोरो को गिरफ्तार किया!
CRS शाहजहाँपुर-जनपद की जलालाबाद पुलिस ने गौरव कुमार भारद्वाज द्वारा उनकी ज्वैलर्स की दुकान से बुर्काधारी दो महिलाओं द्वारा चोरी किए जाने की कराई गई रिपोर्ट मु० आ० सं० 479/24 धारा 379 ipc की विवेचक कर रहे रि०उ०नि० प्रियप्रत दुहुण ने मुखबिर की सूचना पर गुनारा मोड़ से दोनो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया! इनके कब्जे से पुलिस को 2 पाजेब व 1 लौंग पीली धातू तथा 9000 हजार की नकद राशि बरामद की गई!
बुर्काधारण किये अभियुक्ता महिला प्रेमा देवी पत्नि नरेश निवासी मो० कमलापुर थाना कोतवाली लखीम ने पुलिस को बताया कि 15/16 वर्ष पूर्व उसका पति उसे छोड़ कर चला गया था और बच्चो के पालन पोषण हेतु वो अपने साथ एक अन्य महिला को मिला कर यह काम करती है! इस बार उसने तृप्ती पत्नि सोनू वर्मा निवासी सासापुर थाना गोला जिला लखीमपुर खीरी को अपने साथ मिलाया था! पुलिस ने उक्त FIR में Ipc की धारा 411 बढ़ाते हुए दोनो महिलाओं को न्यायालय हाजिर कर दिया!
सूत्र बताते हैं कि शरीर का पर्दा करने वाली पोशाक के रूप में पहना जाने वाला बुर्का, अपनी पहचान छिपा कर अपराध करने में इस्तमाल करने से नही चूकते जिससे कि बुर्का नामक पोशाक बदनाम होती है! बैसे अपराधियों का कोई धर्म नही होता!









