
लोकेशन रायबरेली
स्लग कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने पहुंचे राहुल गांधी जमकर बरसे भारतीय जनता पार्टी पर
एंकर रायबरेली और अमेठी की जनता से मिलने पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जमकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा उन्होंने कहा की वोट आम जनता देती है और फायदा सरकार सिर्फ दो-चार उद्योगपतियों को देती है l
मैं प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए रायबरेली और अमेठी की जीत को ऐतिहासिक जीत बताया और कहा कि यहां से उन्हें ताकत मिलती है वह ताकत देश को अखंडता में और एकता में बदलने की प्रेरणा देती है l
राहुल और प्रियंका के साथ अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद के एल शर्मा भी मौजूद रहे l
प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए इस जीत को उनकी मेहनत के बदले मिली जीत बताया l
जिस प्रकार से रायबरेली और अमेठी पर गांधी परिवार ध्यान दे रहा है वह 2027 की तैयारी भी साथ-साथ कर रहा है गांधी परिवार की नजर में 2027 की जीत अभी बाकी है l
फिलहाल प्रियंका और राहुल गांधी के आने पर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला हर तरफ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की जय के नारे लग रहे थे कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे l
कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी वापस चले गए लेकिन जाते-जाते कार्यकर्ताओं के अंदर आने वाले समय की राजनीतिक लड़ाई को जीतने की अपील भी कर गए l










