
ऊंचाहार-दरवाजे लगे टुल्लू पंप को चोरी करते युवक का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले युवक की तलाश कर रही है ।
पूरे गुरुदीन पांडेय निवासी मुकेश कुमार पांडेय पाठक नगर इटौरा बुजुर्ग गाँव के पास सूची खरौली मार्ग के किनारे मकान बनाकर परिवार संग निवास करते हैं।सोमवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा दरवाजे लगे टुल्लू पंप को चोरी कर ले जाया गया है।चोरी की घटना दरवाजे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सामने आया है।पुलिस फुटेज के आधार पर चोरी करने में व्यक्ति की तलाश कर रही है।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराकर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।










