
ऊंचाहार-क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में कुल तीन लोग घायल हो गये, सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना ऊंचाहार खरौली मार्ग पर जमुनियाहार गाँव के पास इफको केंद्र के सामने की है।जहां मंगलवार की दोपहर ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार अनुराग पाण्डेय 24 वर्ष निवासी पूरे तुराबी मजरे मोखरा व राकेश कुमार 23 वर्ष निवासी जमुनियाहार घायल हो गये, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
दूसरी घटना ऊंचाहार सलोन मार्ग पर खुर्रमपुर मोड़ के पास की है।जहां मंगलवार की दोपहर डीजे वाहन से टकराकर बाइक सवार महेश अग्रहरि 34 वर्ष निवासी करहिया बाजार थाना सलोन गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोग सीएचसी आये थे, जिनका उपचार किया गया है।










