
पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा किए गए स्थानांतरण को लेकर गदागंज थाना क्षेत्र के जनता में खुशी की लहर वही दलालों में मची खलबली l
रायबरेली /गदागंज – रायबरेली जिले के गदागंज थाना प्रभारी संतोष सिंह के स्थानांतरण से क्षेत्र के जनता में खुशी की लहर देखने को मिली वही दलालों में खलबली मच गई अब क्षेत्र की जनता के द्वारा बताया जा रहा है कि सुदामा पुर के मामले में प्रभारी द्वारा बहुत उठक-पठक की गई और दिन और रात उनके द्वारा खनन का कार्य कराया जा रहा था जिसकी शिकायत निरंतर चल रही थी क्योंकि उनके रहते दलालों का बोलबाला ज्यादा था इसलिए पुलिस अधीक्षक महोदय का चाबुक चला और स्थानांतरण हो गया क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि गदागंज के नए थानेदार द्वारा न्याय उचित कार्यवाही की जाएगी और दलालों से उचित दूरी बना कर रखी जाएगी जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे एक मुखिया का जो कर्तव्य होता है अपने क्षेत्र के प्रति उसका दायित्व बखूबी निभाएंगे और क्षेत्र की जनता में खुशहाली लाएंगे क्योंकि एक मुखिया के पद पर होने के नाते उनको समस्त क्षेत्र के जनता को एक निगाह से देखना और न्याय उचित कार्य करना उनका दायित्व है छेत्र की जनता रामशरण तिवारी, गंगा शरण तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, आदि द्वारा बताया गया कि नवागंतुक थाना प्रभारी राकेश चंद्र द्वारा क्षेत्र की जनता को एक निगाह से देखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और कई तरह के दलालों से दूरी बनाकर अमन और चैन कायम करेंगे l










