
स्लग _ रायबरेली से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी
एंकर _ रायबरेली और वायनाड की सीट से चुनाव लड़ कर राहुल गांधी ने दोनों जगह से जीत हासिल की थी जिसके बाद जनता में या असमंजस बना हुआ था कि आखिर राहुल गांधी रायबरेली छोड़ेंगे या वायनाड इसका फैसला आज राहुल गांधी ने कर दिया है कि वह रायबरेली से सांसद रहेंगे और वायनाड से इस्तीफा देंगे इसके बाद रायबरेली में कांग्रेसियों में जश्न का माहौल देखने को मिला तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी की वायनाड से चुनाव लड़ने की बात भी निकल कर सामने आई
आपको बता दे की राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ा था और दोनों जगह से राहुल गांधी बड़े अंतर से चुनाव जीते थे इसके बाद वायनाड और रायबरेली की जनता लगातार इस असमंजस मे थी की आखिर राहुल गांधी रायबरेली से सांसद रहेंगे या वायनाड से क्योंकि दो में से एक सीट से इस्तीफा देना था लेकिन आज राहुल गांधी ने स्थिति साफ करते हुए साफ तौर पर कह दिया है कि वह रायबरेली से सांसद रहेंगे तो दूसरी तरफ वायनाड से इस्तीफा देंगे तो वहां से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगे वही राहुल गांधी ने कहा कि वह और प्रियंका गांधी लगातार वायनाड में बने रहेंगे जैसे ही राहुल गांधी ने वायनाड से इस्तीफा दिया और रायबरेली से सांसद बने रहने की घोषणा की जिसके बाद रायबरेली के कांग्रेसियों में जश्न का माहौल देखा गया व कांग्रेसियों ने आतिशबाजी करते हुए राहुल गांधी का धन्यवाद भी दिया है









