
लोकेशन रायबरेली
स्लग -रायबरेली पहुंची अनुप्रिया पटेल ने कहा पूरे देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
एंकर -प्रयागराज से लखनऊ जाते हुए कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रायबरेली में गेस्ट हाउस में रुकी अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सबसे प्रथम काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए किया और 17 वी किस्त जारी की जिसमें किसानों में 20000 करोड रुपए दिए जाएंगे ,अनुप्रिया पटेल ने केंद्र सरकार की एक नई योजना जो कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए है जिसमें केंद्र सरकार 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है ,राहुल गांधी के वायनाड छोड़ने के प्रश्न पर उन्होंने इसे उनकी पार्टी का व्यक्तिगत मामला बताया और कहा कि केंद्र सरकार फिर से देश को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए योजनाएं बना रही है l









