
गंगा नदी ने नहाने गए तीन युवक में से दो युवक गंगा नदी में डूबे l
रायबरेली- गदागंज -: रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पयागपुर गंगा घाट पर नहाने गए तीन युवक में से दो युवक गंगा जी में डूब गए है जिनकी तलास गोताखोरों के द्वारा की जा रही जानकारी के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज निवासी शिमरा पुत्र तौशीब उम्र लगभग 20 वर्ष , व फहद पुत्र अरशद उम्र 22 वर्ष निवासी मखदूमपुर जो अपने रिश्तेदार चाँद जो दिल्ली से आया हुआ था जिसके साथ तीनो लोग पयागपुर गंगा घाट पर नहाने गए थे जो गहरे जल में चले जाने से सिमरा, व चांद तेज बहाव के कारण बह गए जिनकी तलास गोताखोरों द्वारा की जा रही है शासन प्रशासन मौके पर मौजूद है










