
लोकेशन रायबरेली
स्लग गंगा स्नान करने के दौरान दो युवक नदी में डुबे दोनों युवकों के शव 18 घंटे के बाद 1 किलोमीटर दूर मिले
एंकर रायबरेली में कल गंगा नदी ने नहाने गए तीन युवक में से दो युवक गंगा नदी में डूब गए थे जिनका शव आज सुबह लगभग 1 किलोमीटर दूर बरामद किया गया दोनों युवकों के शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया मामला गदागंज क्षेत्र के अन्तर्गत पयागपुर गंगा घाट का था जहां नदी में नहाने गए तीन युवक में से दो युवक सिमरा पुत्र तौसीब उम्र लगभग 20 वर्ष , व शान पुत्र नौशाद निवासी दिल्ली जो गंगा में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गए थे गोताखोर ने गंगा में डूबे युवको की बहुत तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लग पाया था वही जिलाधिकारी के प्रयास से एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह गंगा में डूबे दोनों युवकों के शव को लगभग 1 किलोमीटर दूर बरामद कर लिया, दोनों युवकों के शव मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।










