
रायबरेली ऊंचाहार तहसील के मतीनगंज बाज़ार स्थित सैय्यद पीर बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स का दो दिवसीय आयोजन आज शाम से शुरू हुआ आपको बताते चलें कि हर साल की तरह ही इस साल भी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मतीनगंज व उर्स कमेटी ने संयुक्त रूप से प्रोग्राम की रूप रेखा तैयार की उर्स के मौके पर मेला लगता है जहां दूर दराज के व्यापारी अपनी दुकानें ले कर आते हैं वहीं मेले में बच्चों के लिए झूलो खिलौनों और मिठाइयों की दुकानें भी लगाई जाती है अपको बताते चलें कि इस सालाना उर्स में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मतीनगंज द्वारा सम्मान समारोह किया गया जिसमें मतीनगंज व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री मोहम्मद आबिद एडवोकेट ने मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल रायबरेली के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष श्री बसंत सिंह बग्गा जी को फूल माला व अंग वस्त्र पहना कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, वहीं उपाधयक्ष मुहम्मद इमरान के द्वारा विषेश अतिथि राकेश चंद्र आनंद थाना प्रभारी निरीक्षक गदागंज को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया वही मुकेश रस्तोगी प्रदेश संगठन मंत्री, मनोज गुप्ता नगर अध्यक्ष, आशु श्रीवास्तव, गदागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल सविता, मखदुमपुर दीवान राधेश्याम पांडे आदि लोगों को व्यापार मंडल के पदाधिकारी देवनारायण तिवारी, मो सुहैल, मखदूम हुसैन, राफ़े सिद्दीकी, संजय साहू, सोनू गुप्ता, अफ़रोज़, धीरेंद्र यादव के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया।










